बढ़ने लगा सर्दी का असर: रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरा, नहीं सुधरा एक्यूआई, एनसीआर में मेरठ तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिन का तापमान भले ही अभी 30 डिग्री से नीचे नहीं आया हो लेकिन रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। एनसीआर में मेरठ का प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा चल रहा है, जो लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
विस्तार
बारिश के बाद मौसम ने तेजी से पलटी मारी है। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अक्तूबर महीने की यह सबसे ठंडी रात रही। उधर प्रदूषण के मामले में मेरठ 208 एक्यूआई के साथ शुक्रवार को एनसीआर के शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। पड़ोसी जिला मुजफ्फरनगर लगातार दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी दिन में गर्मी का अहसास हुआ। वहीं रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले 5 दिन में रात का तापमान 6 डिग्री गिर गया है। जिससे मौसम में काफी नमी आई है, और सर्दी भी बढ़ रही है। वहीं एनसीआर में मेरठ का प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा चल रहा है, जो लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिन का तापमान भले ही अभी 30 डिग्री से नीचे नहीं आया हो लेकिन रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है रातें सर्द होने लगी हैं और रात का तापमान लुढ़कते हुए 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले अगर चार-पांच दिन की बात करें, तो रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: लटूर हत्याकांड : हां मैंने ही पिता को मारा, मुझसे गलती हो गई, मां को देखते ही फूट फूटकर रोया हत्यारा बेटा
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम और भी बदलेगा हवाओं का रुख बदलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी ऊपरी हिस्सों में कुछ जगहों पर बर्फबारी होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में इसका असर दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यह असर और भी बढ़ेगाओर मौसम ठंडा होगा।
एनसीआर में तीसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर मेरठ
दिवाली से पहले ही शहर का पॉल्यूशन का स्तर खराब हो रहा है एनसीआर में पिछले तीन दिन में मेरठ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि मुजफ्फरनगर की भी हवा खराब चल रही है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स ढाई सौ के आसपास चल रहा है, जो सामान्य से कई गुना ज्यादा है और खराब श्रेणी में आता है अभी दिवाली से पहले और भी इसमें बढ़ोतरी के आसार है।
कितना कारगर होगा एनसीआर में ग्रेप सिस्टम
एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रेप सिस्टम लागू कर दिया गया है। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए सभी विभागों को इस में लगाया गया है। अब सवाल उठता है कि यह सिस्टम कितना कारगर साबित होगा, जिन विभागों को इस में लगाया गया है। वह भी इसको कम करने में कामयाब होंगे या नहीं। हालांकि अभी तक जो पॉल्यूशन का लेवल चल रहा है वह सामान्य से ऊपर है।