फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam team ne 38 parivaaro se kabjaa hatvaaya

निगम टीम ने 38 परिवारों से कब्जा हटवाया

Fri, 23 Mar 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
nigam team ne 38 parivaaro se kabjaa hatvaaya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पल्लवपुरम फेज दो की ग्रीन बेल्ट पर कई सालों से कब्जा जमाए हुए गडिया लुहारों के 38 परिवार को नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को हटा दिया। ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटाने के बाद परिवार को वापस चित्तौड़गढ़ भेज दिया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्रर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो में पीएनबी बैंक के सामने सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट पर करीब 38 गडिया लुहार परिवार के साथ रहते थे। मामले की शिकायत तीन माह पूर्व आवंटी मीना, मंजू, कांति, उमेश आदि ने कमिश्नर व एमडीए वीसी से की थी। उसके बाद से आवंटी कई बार शिकायत कर चुके है। खबर को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘आवंटियों ने दी धरने की चेतावनी’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कमिश्नर के निर्देश पर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त एच कर्णी, संजय गुर्जर, अक्षय कुमार, सुनील सैनी, विपिन, रूद्रेश आदि जेसीबी के साथ पहुंचे। वहां पर गडिया लुहारों को हटाने का काम शुरू किया गया। लुहारों ने विरोध शुरू कर हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच कार्रवाई नहीं रुकी और गडिया लुहारों को दुल्हैड़ा रोड स्थित चित्तौड़गढ़ में वापस भेज दिया। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि गडिया लुहार ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रह रहे थे, जिन्हे वहां से हटा दिया गया है, जो परिवार बचे है, उन्हें शुक्रवार को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed