फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   niece shot at subedar's pistol

मेरठ: सूबेदार की पिस्टल से चली गोली भतीजी को जा लगी, हालत गंभीर

Tue, 26 Nov 2019 10:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
niece shot at subedar's pistol
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंट क्षेत्र में रविवार रात उमराव सिंह एंक्लेव में युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल से गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि सूबेदार की लोड पिस्टल कमरे में रखी हुई थी। इस दौरान अचानक सूबेदार की भतीजी कमरे में पहुंची और युवती से गोली चल गई। युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे मिलिट्री अस्पताल से परिजन दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


एसओ सदर विजय गुप्ता के अनुसार, उमराव सिंह एंक्लेव में आर्मी के परिवार रह रहे हैं। 134 वर्क्स इंजीनियरिंग में तैनात एक सूबेदार परिवार के साथ यहां रह रहे हैं। उनकी 18 वर्षीय भतीजी भी यहां आई हुई थी। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे युवती उस कमरे में पहुंची, जहां सूबेदार की लोडेड पिस्टल रखी हुई थी। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन

इस दौरान युवती के मुंह के पास गोली लग गई। घायल युवती को मिलिट्री हॉस्पिटल में लाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ का कहना है कि सूबेदार अपनी भतीजी के साथ दिल्ली के अस्पताल में हैं।

सूबेदार से फोन पर बात हुई है, जिसमें सूबेदार ने यही बताया कि युवती से कमरे में गोली चल गई। इस मामले में सदर बाजार थाने में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। युवती की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed