फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NHAI official inspectd partapur

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे: एनएचएआई अधिकारी पहुंचे परतापुर, भवन ध्वस्तीकरण के दिए आदेश

Fri, 01 Nov 2019 07:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
NHAI official inspectd partapur
मेरठ/ परतापुर। पांच महीने से डासना से मेरठ के बीच सुस्त गति से चल रहे कार्य को रफ्तार देने एनएचएआइ अधिकारी परतापुर पहुंचे। उन्होंने परतापुर तिराहे का निरीक्षण कर इंजीनियरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पिछले कई महीनों से कई बार मुआवजे को लेकर लोग हंगामा कर कार्य बंद करा दे रहे हैं। इसी को देखते हुए एनएचएआइ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे भवनों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डासना से हापुड़ तक एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का काम जनवरी-2020 तक पूरा करने का वादा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। इसी को देखते हुए एनएचएआइ अधिकारी कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए साइट का दौरा कर रहे हैं। जिससे तय समय पर डासना से मेरठ (32 किमी) का निर्माण पूरा किया जा सके। चौथे चरण में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का प्रमुख केंद्र परतापुर तिराहा हैं। यहां इंटरचेंज सहित तीन अंडरपास तैयार किए जा रहे हैं। यहां बनाए जाने वाले इंटरचेंज से दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली जाने वाले यातायात को सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। वहीं, अछरोंडा से सोलाना तक लगभग 75 प्रतिशत कार्य हो पूरा हो चुका है। इसके अलावा बहादरपुर अंडरपास से मेरठ- दिल्ली रेलवे लाइन के पास ईंट भट्ठे वाले स्थान पर अभी कार्य रुका हुआ है। यहां बने आरओबी के लिए गिर्डर मंगाए गए हैं। रेलवे लाइन के दूसरी ओर पिलर बनने के बाद गिर्डर रखे जाएंगे। कुछ दिनों पहले भट्ठा मालिक ने मुआवजा न मिलने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया था। हालांकि, इस मामले पर एनएचएआइ अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

आज मेरठ पहुंचेगी यात्रा, होगा रात्रि विश्राम
किसान कल्याण समिति के बैनर तले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का विरोध कर रहे किसानों की पदयात्रा आज मेरठ पहुंचेगी। सपा नेता अतुल प्रधान सहित सैकड़ों किसान इस पदयात्रा में शामिल हैं। शुक्रवार रात्रि किसान मेरठ कमिश्नरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम को ज्ञापन देंगे। गाजियाबाद क्षेत्र के लगभग दस गांवों से अधिक गांवों के किसान मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे हैं। मोदीनगर क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में किसानों ने 19 गांवों की पंचायत कर प्रशासन को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed