माछरा। माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहरोडा, राधना इनायतपुर, मानपुर, गोविंदपुरी, जई, मेघराजपुर आदि छह ग्राम पंचायतों के परिषदीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी छह स्कूलों में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा कार्यक्रम 26-27 के अंतर्गत 15 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के नवसाक्षरों की साक्षरता परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का शुभारंभ केंद्र व्यवस्थापकों या प्रधानाध्यापकों द्वारा किया गया। परीक्षा में ग्राम पंचायतों के 15 वर्ष की आयु से ऊपर के नवसाक्षरों जिनके पास साक्षर होने का कोई प्रमाण नहीं था, उनको भी परीक्षा में शामिल किया गया है। नवसाक्षरों को सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से साक्षर होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। परीक्षा मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में कराई गई। परीक्षा कार्यक्रम के प्रभारी लक्ष्मण सिंह जिला समन्वयक रहे। वहीं माछरा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह (नोडल अधिकारी) ने परीक्षा केंद्रों का पर्यवेक्षण करते हुए माछरा ब्लॉक में नव भारत साक्षरता परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता व सफलतापूर्वक संपन्न कराई। इस दौरान ग्राम पंचायत बहरोडा के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बहरोड़ा में प्रेमचन्द, तशरीफ अली, नसीम खातून तथा शिक्षा प्रेरक आसमा परवीन, स्वयंसेवी शिक्षक हफीजुर्रहमान ने जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराई। इस दौरान बीआरसी माछरा के स्टाफ का नव भारत साक्षरता परीक्षा कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।