{"_id":"677053cef8ac74c7900b72dc","slug":"newly-elected-executive-members-were-sworn-in-meerut-news-c-14-1-mrt1002-743779-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को कराई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को कराई शपथ
Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भारतीय वैश्य संगम का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। भारतीय वैश्य संगम के मुख्य संरक्षक एवं कुलाधिपति शोभित विश्वविद्यालय कुंवर शेखर विजेंद्र, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, संरक्षक अंबुज गुप्ता और चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र रहे।
कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि वैश्य समाज का देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य सामाजिक कार्यों में योगदान करते हैं और देश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मित्तल, राष्ट्रीय महासचिव सीए डॉ. आशीष अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विकास गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, चंद्रपाल गुप्ता, एमएस जैन, नवीन कुमार आदि को शपथ दिलाई।
कवि ईश्वर चंद्र गंभीर ने सभी लोगों को कविता के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को सही रखने, वजन को नियमित रखने व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, संजय गोयल, नरेश गर्ग, आदित्य गुप्ता, सीए संजय गुप्ता, विकास जैन, रमन मित्तल, राकेश कुमार, कविता, सीमा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉलीवुड थीम पर सभी ने किया नृत्य
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सभा अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में दिल्ली रोड स्थित एक फार्मस में हुई। नववर्ष 2025 का स्वागत पारिवारिक सहचर्चा के रूप में किया गया। सभा के मुख्य आकर्षण बोनफायर के साथ बॉलीवुड 70 की थीम पर गीत संगीत, डांस, फन गेम्स आदि रहे।
सभा में मंडल अध्यक्ष निर्वाचित सीए नितिन अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल को क्लब की ओर से आगामी अमेरिका यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई। वरिष्ठतम पीडीजी डॉ. बृजभूषण ने क्लब के विषय में बताया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस्ड मेल और बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल का पुरस्कार दिया। सभा में अध्यक्ष व सचिव वृंदा गोयल ने दिसंबर माह के जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ पर उपहार सहित शुभकामनाएं दी गई। सोमांश सिंघल, ईशा मित्तल, एकता गोयल, दिनेश गुप्ता, शालिनी गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान क्लब सचिव, सभी पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों एवं स्पाउस का भरपूर सहयोग रहा।
मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारों के वास्तुकार
मेरठ। चेंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। जिन्हें भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में भी जाना जाता है। डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि चेंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई की स्थापना वर्ष 2012 में मान्य उत्तर प्रदेश में असंगठित लघु उद्योगों को एकत्रित कर क्लस्टर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित करने के उद्देश्य से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सुझाव पर ही कराई गई थी।