{"_id":"60d8dbb88ebc3e30e72cbc3a","slug":"newborn-dies-in-nursing-home-due-to-labor-pain-doctor-accused-of-negligence-filed-a-complaint-sardana-news-mrt5447780101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़ा के चलते नर्सिंग होम में नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़ा के चलते नर्सिंग होम में नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन

सरनधा। मोहल्ला शेखान निवासी युवक ने प्रसव पीड़ा के दौरान एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत होने के मामले में महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला शेखान निवासी सरताज अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी सूबी रहीस को गर्भवती होने के चलते पुलिस चौकी के निकट एक महिला चिकित्सक के यहां 24 जून की सुबह सात बजे भर्ती कराया था। शाम के समय परेशानी बढ़ने पर पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने गया, लेकिन महिला चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जरूरी नहीं होने की बात कही। हालत बिगड़ने पर उसने पत्नी को रेफर कराने को कहा, लेकिन महिला चिकित्सक ने उसकी एक नहीं सुनी और बच्चा सामान्य डिलीवरी से होने की बात कही। इसी बीच प्रसव पीड़ा के दौरान उसके नवजात की मौत हो गई। सरताज ने घटना के तीन दिन बाद कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।