{"_id":"5fef084e4ba29279be45a4d4","slug":"new-year-2020-five-new-sub-post-offices-will-open-in-the-new-year-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष 2021: नए साल में खुलेंगे पांच नए उप डाकघर, लोगों को मिलेगी ये नई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष 2021: नए साल में खुलेंगे पांच नए उप डाकघर, लोगों को मिलेगी ये नई सुविधाएं
Fri, 01 Jan 2021 05:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में डाक विभाग लोगों को कई नई सुविधाएं देने जा रहा है। मेरठ में छावनी और सिटी डाकघर में इस सप्ताह ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद लोग यहां पर बिजली व पानी का बिल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जीवन प्रमाण पत्र व पासपोर्ट आसानी से बनवा सकते हैं। यह जानकारी बरेली डिविजन के पोस्ट मास्टर जरनल संजय सिंह ने दी। संजय सिंह गुरुवार को छावनी स्थित मुख्य डाकघर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही जनवरी से ही डाक विभाग द्वारा शहर की विभिन्न कॉलोनियों, वृद्धाश्रम और गांवों में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए मुख्य डाकघर को दो मोबाइल किट उपलब्ध कराई गई हैं। सिंह ने बताया कि छावनी स्थित मुख्य डाकघर में नोडल डिलीवरी सेंटर (एनडीसी) बनाया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में एनडीसी शुरू हो जाएगा, जिसके बाद शहर में जाने वाले सभी पार्सल छावनी स्थित मुख्य डाकघर में आएंगे। तीन डाकिये मोटर साइकिल से पार्सल की डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन
खुलेंगे पांच नए उप डाकघर
2021 में शहर में पांच नए उप डाकघर खोले जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित की जा चुकी है और स्टाफ आ चुका है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। सिंह ने बताया कि किराए की पुरानी बिल्डिंग में चल रहे डाकघरों को भी नई जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अद्भुत हुआ हस्तिनापुर का नजारा, वन्य क्षेत्र में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक, देखिए तस्वीरें
माई स्टैंप की जानकारी न होने पर नाराजगी
सिंह ने डाकघर में निरीक्षण के दौरान माई स्टैंप और ट्रेजरी विभाग से जुड़े कर्मचारियों से बात कर विभिन्न विषयों की जानकारी ली। माई स्टैंप में कुछ विषयों में जानकारी का अभाव होने पर नाराजगी भी जाहिर की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/