फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Akhil Bhartiya Brahmin Mahasabha Expands Organization, New Office Bearers Appointed

Meerut: ब्राह्मण महासभा में बड़ा संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सदस्यता अभियान पर जोर

Thu, 16 Jul 2026 09:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 09:09 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने समाज की एकजुटता और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Akhil Bhartiya Brahmin Mahasabha Expands Organization, New Office Bearers Appointed
डिफेंस कॉलोनी में आयोजित बैठक में मौजूद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर कस्बे की डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर बल देते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

विज्ञापन


कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल शर्मा को हस्तिनापुर विधानसभा संरक्षक, कुलदीप भारद्वाज को मीडिया प्रभारी, दीपक भारद्वाज को संगठन मंत्री तथा हर्ष भारद्वाज को युवा संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनसे संगठन और समाज के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन

समाज की एकजुटता पर दिया जोर
प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि संगठित समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने में सक्षम होता है।

सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, सदस्यता अभियान और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष पंडित जितेंद्र भारद्वाज, पश्चिम प्रदेश सचिव पंडित मनोज शर्मा, पंडित देवेंद्र दीक्षित, पंडित नीतू शर्मा, पंडित मनोहर लाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पंडित मांधाता मिश्रा, दर्शन भारद्वाज, विपिन शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed