{"_id":"6a28189abfef58be540dd35a","slug":"new-postpaid-smart-meters-will-be-installed-free-of-cost-in-meerut-and-saharanpur-md-meerut-news-c-72-1-mct1004-154498-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ और सहारनपुर में निशुल्क लगेंगे नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर : एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ और सहारनपुर में निशुल्क लगेंगे नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर : एमडी
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि मेरठ एवं सहारनपुर जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आरडीएसएस योजना के तहत लगाए जा रहे ईईएसएल मेक के स्मार्ट मीटरों के स्थान पर आधुनिक नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं के परिसरों पर बिना किसी शुल्क के ईईएसएल स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर बदलने के लिए कार्यदायी संस्था पश्चिमांचल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि एवं तकनीकी दल के सदस्य उपभोक्ताओं के परिसरों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचेंगे।
एमडी ने मेरठ और सहारनपुर के उपभोक्ताओं से पुराने स्मार्ट मीटर बदलने में सहयोग मांगा है। पुराने ईईएसएल मेक के स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं अनुरक्षण अनुबंध की अवधि समाप्त होने वाली है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत अब तक इन स्मार्ट मीटरों के स्थान पर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है।