{"_id":"68f7b6e565c9972a8e04a28d","slug":"netrapal-murder-case-plaintiff-charan-singh-dies-under-suspicious-circumstances-meerut-news-c-73-1-mct1008-105401-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड के वादी चरण सिंह की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड के वादी चरण सिंह की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सरूरपुर। नेत्रपाल का फाइल फोटो। फाइल
2022 में बड़े भाई की गोशाला में गोली मारकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में चर्चित नेत्रपाल हत्याकांड के वादी चरण सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चरण सिंह, नेत्रपाल का बड़ा भाई था।
जानकारी के अनुसार चरण सिंह की मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत कार से मेरठ अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल जाने से पहले की उसकी मौत हो गई। चरण सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चरण सिंह अपने छोटे भाई नेत्रपाल की हत्या के मामले में वादी था। गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल 2022 में हत्या में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसे में वादी की इस तरह अचानक मौत होने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार के लोगों का कहना है कि चरण सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे। अचानक तबीयत खराब हुई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। चरण सिंह की मौत की परिजनों में मातम पसरा हुआ है। नेत्रपाल हत्याकांड के बाद चरण सिंह की मौत ने उनके घावों को और गहरा कर दिया है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि चरण सिंह की अचानक मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
नेत्रपाल हत्याकांड का था वादी
गांव पांचली बुजुर्ग में 6 अप्रैल 2022 को गांव के बाहरी छोर पर स्थित अस्थायी गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने नेत्रपाल के बड़े भाई चरण सिंह को पिटाई कर घायल कर दिया था। चरण सिंह ने ही नेत्रपाल हत्याकांंड के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस तीन साल में भी नेत्रपाल हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। पुलिस ने दो महीने पहले ही चरण सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। उसमें भी पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला। चरण सिंह की मौत के बाद नेत्रपाल की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस के सामने नई चुनौती पैदा हो गई है।