फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nepali youth's partner kills him by attacking him with a brick

Meerut News: नेपाली युवक की साथी ने ईंट से हमलाकर की हत्या

Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth's partner kills him by attacking him with a brick
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में जीडी कोल्ड स्टोर में काम करने वाले नेपाल निवासी किशन (30) की शुक्रवार रात साथी मजदूर मयंक सैनी ने ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच बुधवार को शराब के पव्वे को लेकर झगड़ा हो गया था। कोल्ड स्टोर मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि किशन नेपाल में कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र के छीपी टैंक निवासी अमित कुमार शर्मा का हापुड़ रोड पर हाजीपुर में जीडी कोल्ड स्टोर है। यहां नेपाल निवासी किशन मजदूरी करता था। बताया गया कि बुधवार को किशन का हापुड़ के हरिसिंहपुर गांव निवासी मयंक सैनी से शराब के पव्वे को लेकर झगड़ा हो गया था। तब कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों ने दोनों को समझाकर झगड़ा शांत करा दिया था। शुक्रवार को दोनों बिना बताए काम पर नहीं आए। कोल्ड स्टोर में किसी को जानकारी भी नहीं दी कि काम पर क्यों नहीं आ रहे।
विज्ञापन

शाम को दोनों मिले और शराब पार्टी करने लगे। शराब पार्टी में दोनों ने मिलकर काफी देर तक शराब पी। दोनों को काफी ज्यादा नशा हो गया। फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। मयंक ने ईंट से किशन के सिर और चेहरे पर कई वार किए। किशन की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात करीब 12 बजे कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों ने किशन का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मजदूरों के ठेकेदार भजनलाल ने मैनेजर मोहर सिंह को घटना की जानकारी फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर लोहिया नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। किशन के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास पुलिस कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कोल्ड स्टोर के मैनेजर मोहर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed