{"_id":"673d0ef4cddd8741d00cf3a7","slug":"nep-semester-exams-will-be-held-from-10th-december-fill-the-form-by-1st-meerut-news-c-72-1-mrt1063-124719-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस दिसंबर से होंगी एनईपी सेमेस्टर परीक्षाएं, एक तक भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस दिसंबर से होंगी एनईपी सेमेस्टर परीक्षाएं, एक तक भरें फार्म
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक एनईपी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से दो पालियों में होंगी। विवि की ओर से जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। विवि ने एनईपी के साथ ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषयों की मुख्य, बैक और सेमेस्टर बैक के परीक्षा फॉर्म भी ऑनलाइन कर दिए हैं। वार्षिक प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है।
विवि के अनुसार छात्र एक दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। कॉलेज दो दिसंबर तक फॉर्म सत्यापित करते हुए चार दिसंबर तक कैंपस स्थित विभाग में जमा कराएंगे। विवि के अनुसार स्नातक एनईपी में पंचम सेमेस्टर के साथ प्रथम सेमेस्टर के मेजर विषयों के फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही दो पूर्ण सेमेस्टर के फॉर्म भी एक साथ नहीं भरे जा सकेंगे।
उर्दू, सांख्यिकी, केमेस्ट्री में पीएचडी प्रवेश की सूची जारी
विवि ने मुक्त श्रेणी में पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले और साक्षात्कार दे चुके अर्ह छात्र-छात्राओं की प्रवेश सूची जारी कर दी है। विवि के अनुसार उर्दू, सांख्यिकी, केमेस्ट्री, होम साइंस, हिन्दी, राजनीति विज्ञान, इतिहास विषय में अर्ह पाए गए छात्र निर्धारित अवधि में अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। तय तिथि में प्रवेश नहीं लेने पर छात्रों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।