{"_id":"6aa6a9f8da4f5d4d42092010","slug":"neighbors-clash-after-refusal-to-provide-goods-on-credit-six-injured-in-stone-pelting-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106423-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार सामान नहीं दिया तो भिड़े पड़ोसी, पथराव में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार सामान नहीं दिया तो भिड़े पड़ोसी, पथराव में छह घायल
विज्ञापन
- दुकान पर शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कैली गांव में शनिवार देर रात परचून की दुकान पर उधार सामान नहीं देने को लेकर दुकानदार और उसके पड़ोसी ग्राहक में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दौराला सीएचसी भेजा। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।
कैली निवासी इसरार गांव में किराना की दुकान करता है। शनिवार को उसका पड़ोसी वसीम सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचा था। उधार सामान देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया।
अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों में दुबक गए। पथराव में दोनों पक्षों से इसरार, वसीम, किशोरी, जोया, वासिम समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी और दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को दौराला सीएचसी भिजवाया। देर रात दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि घायलों को दौराला सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -