फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor opened fire in a dispute over house construction, man narrowly escaped

Meerut News: मकान निर्माण के विवाद में पड़ोसी ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Neighbor opened fire in a dispute over house construction, man narrowly escaped
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नारायण में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने मकान मालिक संदीप त्यागी पर पांच राउंड फायरिंग की। हमले में मकान मालिक बाल-बाल बचे। पीड़ित ने किठौर थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह शहर से गांव आए तो देखा कि उनके नए मकान का निर्माण कार्य रुका हुआ है। मजदूरों से पूछने पर उन्हें पता चला कि पड़ोसी पक्ष ने काम रोक दिया है। संदीप ने इस संबंध में आरोपियों से पूछा। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से करीब पांच राउंड फायरिंग की। संदीप ने भागकर एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed