फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor misdeed a woman by placing a knife on neck of her innocent child in Meerut

ये पड़ोसी राक्षस है!: महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, धमकाकर किया दुष्कर्म..फिर रोज आने लगा; दहला देगी आपबीती

Fri, 14 Jun 2024 08:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Jun 2024 08:07 PM IST
सार

UP Crime News: पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले शिकायत करने पर पुलिस वालों ने उनको टरका दिया। उसके बार उन्होंने सीएम पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत की। उसने बताया कि 7 जून को भी एक शिकायती पत्र दिया था।

विज्ञापन
Neighbor misdeed a woman by placing a knife on neck of her innocent child in Meerut
महिला से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम में महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उससे दुष्कर्म कर वीडिया बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बाद में पीड़िता को हरिद्वार में अपनी बहन के यहां ले गया। वहां आरोपी व उसके बहनोई ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज एसएसपी से मिली। एसएसपी ने पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

पल्लवपुरम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस कार्यालय में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडिया बना लिया। 14 मई को आरोपी उसके घर में घुस आया। आपत्तिजक वीडियो दिखाकर उसके मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार घर में आकर दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 28 मई को आरोपी उसको अपने साथ हरिद्वार ले गया। घर में रखे दो लाख और करीब 80 हजार की ज्वेलरी तथा मार्कशीट आदि भी अपने साथ ले गया। हरिद्वार में आरोपी पीड़िता को अपनी बहन के यहां लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपी व उसके बहनोई ने गांजे का नशा देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

इस बीच पीड़िता के पति ने जब एसएसपी कार्यालय में अपहरण की शिकायत दी तो इसकी जानकारी आरोपी को मिल गयी। आरोपी तब 1 जून को पीड़िता को लेकर मेरठ के दौराला पहुंचा और उसको वहां रात को छोड़ गया और धमकी दी कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं रोकी तो उसके पति व बच्चे की हत्या कर देगा।

इसके बाद पीड़िता सीधे चौकी पहुंची वहां अपने पति को बुलाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई बंद करवाई। पीड़िता बाद में जब अपने घर पहुंची और ससुराल वालों को पूरे मामले की जानकारी दी तो वो पीड़िता को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए 1 जून को थाना पल्लवपुरम पहुंचे लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस वालों ने उनको टरका दिया। उसके बार सीएम पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत की। उसने बताया कि 7 जून को भी एक शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि उसका परिवार आरोपी के डर से इधर-उधर छिपता फिर रहा है। उन्होंने आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed