फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neha won the Research Project Race for the girl students, Deepa won the Frog Race.

Meerut News: लैमन रेस में नेहा, फ्रॉग रेस में दीपा रही प्रथम

Wed, 18 Feb 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Neha won the Research Project Race for the girl students, Deepa won the Frog Race.
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लैमन रेस में नेहा प्रथम, मानविका द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में दीपा प्रथम, इकरा द्वितीय एवं अंजलि तृतीय रहीं। थ्री लेग्ड रेस में तनुषा-महक ने प्रथम, मानसी-नेहा ने द्वितीय तथा तानिया-अंशिका एवं अस्मी-निशा ने संयुक्त तृतीय स्थान हासिल किया। शॉट पुट में लक्ष्मी पाल प्रथम, टिंकल द्वितीय एवं किरन तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अश्विनी गोयल और महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सरस्वती मां के समक्ष दीप जलाकर किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स, बीएड, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया। अक्षिता पूनिया ने मशाल प्रज्ज्वलित की। अनुराधा ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में खेल स्वयं एक बेहतरीन कैरियर विकल्प बन चुका है। स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. भारती शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed