{"_id":"607730428ebc3edf614526ea","slug":"negligent-health-workers-are-not-wearing-ppe-kits-meerut-news-mrt534490677","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह हुए स्वास्थ्य कर्मी, नहीं पहन रहे पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह हुए स्वास्थ्य कर्मी, नहीं पहन रहे पीपीई किट
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आमजन को कोरोना से बचाव के लिए अच्छे से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित अन्य सलाह दी जा रही हैं। मगर कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों के सीधे संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी अब पहले जितनी गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। बीते वर्ष कोरोना से बचाव के लिए जिन संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे थे, वह संसाधन अब उनके पास से नदारद हैं।
शहर में एसबीडी जिला अस्पताल और आईएमए भवन में कोरोना जांच चल रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी कोरोना जांच की जा रही है। मगर कहीं भी लोगों के नाक और मुंह से सैंपल लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट में नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि इन्हीं जांच में प्रतिदिन अनेक लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। इन हालातों में सैंपल लेने वालों के संक्रमित होने का खतरा भी प्रबल रहता है। बीते वर्ष की बात करें तो नाक और मुंह से सैंपल लेने वाला स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह पीपीई किट में होते थे। इसी प्रकार एसबीडी जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मी भी थ्री लेयर मास्क और ग्लब्स से काम चला रहे हैं। जबकि आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के दो मरीज भर्ती हैं। बीते वर्ष इसी आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी पीपीई किट में होते थे। संवाद
कई कर्मी आ चुके हैं संक्रमित
मरीजों का इलाज करने में तथा सैंपल लेने में लापरवाही बरतने पर कई स्वास्थ्य कर्मी अभी तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सरसावा और राजकीय मेडिकल कॉलेज में सैंपल लेने वाले कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सक भी इसी लापरवाही का खामियाजा भुगत चुके हैं। नगर के ही एक चिकित्सक दंपती की जान देहरादून में करीब 20 दिन भर्ती रहकर बची है।
विज्ञापन
सामान की उपलब्धता
एसबीडी जिला अस्पताल
पीपीई किट ----------------- 800
सैनिटाइजर ----------------- 700 लीटर
500 एमएल के सैनिटाइजर -- 288
ट्रिपल लेयर मास्क ---------- 15000
एन-95 मास्क ---------------2500
ग्लब्स ----------------------20000
जिला महिला अस्पताल
पीपीई किट ---------------- 250
ट्रिपल लेयर मास्क -------- 1500
सैनिटाइजर ---------------- 100 लीटर
पर्याप्त है सामान - एडी हेल्थ
जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि सामान नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल से जाता है। सैनिटाइजर के लिए जनता रोड पर वेयर हाउस बनाया गया है। एडी हेल्थ डॉ. अनीता जोशी ने बताया कि सहारनपुर मंडल में पर्याप्त मात्रा में सामान है। जरूरत के हिसाब से सभी जगह सामान भेजा जा रहा है।
सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। यही वजह है कि वह पीपीई किट नहीं पहन रहे हैं, मगर मास्क और ग्लब्स तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल वह लगातार कर रहे हैं। सहारनपुर में सभी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।