फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence of electricity department, power failure of village since 48 hours

Meerut News: विद्युत विभाग की लापरवाही, 48 घंटे से गांव की बिजली गुल

Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Negligence of electricity department, power failure of village since 48 hours
बिजनौर, पैजनिया। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पिछले 48 घंटे से आधा गांव अंधेरे में डूबा है। विभाग की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पैजनिया गांव को 100 केवी के दो ट्रांसफार्मरों के द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार नहटौर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण मंगलवार को आधी रात के बाद से आधे गांव की बिजली गुल हो गई थी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करीब 48 घंटे बीतने के बाद भी नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से ग्रामीण त्राहि त्राहि कर उठे। ग्रामीणों रोहतास पाल, विनीत त्यागी, संजय त्यागी, मां सुनील कुमार, विपिन, निरंजन सिंह, रवि, रमन त्यागी आदि ने बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति सुचारू न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में विभाग के जेई मनोज कुमार का कहना है की समस्त कागजात पूर्ण कर भेज दिए गए है। बृहस्पतिवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर प्राप्त हो जाएगा और गांव की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed