फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence in the work of Smart City Scheme will not be tolerated: Chairman

स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : चेयरमैन

Thu, 05 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 05 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the work of Smart City Scheme will not be tolerated: Chairman
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडल आयुक्त अटल कुमार राय ने बुधवार को स्मार्ट सिटी की अधूरी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। कार्यों की लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन अटल कुमार राय बुधवार की सुबह सबसे पहले अंबाला रोड स्थित हैबिटेट सेंटर पहुंचे। नक्शे पर उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह ने उन्हें बताया कि मार्च तक कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन जनवरी से कार्य बंद रहने के कारण विलंब हुआ है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि काम में तेजी लाएं, आगे बारिश में काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि परिसर का कार्य पहले पूरा कर ले, जिससे वर्षा के समय इंटरनल कार्य पूरा किया जा सके। सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिरि ने लेबर बढ़ाकर रात में भी काम करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने अगस्त तक का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट गैराज का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन ने कार्यदायी को जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ढमोला नदी पर बन रहे पुल की रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से पूछा कि काम कैसा हो रहा है? हकीकत नगर में बन रहे वुमेन हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। कार्य जून तक पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। मुख्य अभियंता निर्माण को बिल्डिंग में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बीके सिंह, स्मार्ट सिटी के परियोजना समन्वयक शिवेंद्र, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र आदि रहे।


------
कंपनी बाग के गेट पर लिखा जाएगा नाम
चेयरमैन अटल कुमार राय निरीक्षण करने कंपनी बाग भी पहुंचे। उन्होंने गेट पर सुभाष चंद्र बोस गार्डन लिखने के निर्देश दिए। अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। दीवारों पर योगासन चित्र, जल व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन तथा धूम्रपान व ड्रग्सरोधी नारे लिखने को कहा। तितली पार्क और रोज गॉर्डन का भी निरीक्षण किया।
------
जगदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed