फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCERT Books Should Be Made Available: Arun Govil

उपलब्ध कराई जाए एनसीईआरटी पुस्तकें : अरुण गोविल

Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
NCERT Books Should Be Made Available: Arun Govil
मेरठ। मेरठ–हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2026–27 के प्रारंभ में कक्षा नौ एवं 10 की एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं जिलाधिकारी मेरठ को पत्र लिखकर सांसद ने समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। सांसद ने कहा कि एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है लेकिन विभिन्न विद्यालयों में कक्षा नौ एवं दस के नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। पुस्तक विक्रेताओं एवं विद्यालयों में भी इन पुस्तकों का अभाव है। इससे सत्र के शुरू में ही पुस्तकों की कमी पढ़ाई की निरंतरता को बाधित कर रही है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अगले 15 दिनों में पुस्तकें उपलब्ध होने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अनिश्चितता के कारण छात्रों एवं अभिभावकों में चिंता का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed