फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets were given scuba diving training.

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स को दिया गया स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण

Sun, 18 Oct 2026 09:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets were given scuba diving training.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। एनसीसी मेरठ ग्रुप द्वारा रविवार को आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी के स्विमिंग पूल में एनसीसी कैडेटों के लिए स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में 122 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को स्कूबा डाइविंग की मूलभूत जानकारी प्रदान करना और उनमें साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना था।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण 71 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नीरज चौधरी, एडमिन ऑफिसर कर्नल उदय शंकर ठाकुर, सूबेदार बहादुर सिंह, सूबेदार पुष्कर पंथी, बीएचएम बलजिंदर सिंह, हवलदार मनवीर सिंह, एएनओ आयुषी त्यागी तथा सीटीओ मानसी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता तथा साहसिक गतिविधियों में दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed