फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nawazuddin Siddiqui will star in Ramlila and there was a debate two years ago

रामलीला में अभिनय करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दो साल पहले हुआ था विवाद

Thu, 11 Oct 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui will star in Ramlila and there was a debate two years ago
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में दो साल पहले बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मारीच का रोल करने पर उठे विवाद के दाग को रामलीला कमेटी धोना चाहती है। रामलीला कमेटी के प्रधान अरविंद गोयल का कहना है कि इस बार देर हो गई, वह किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अगले वर्ष उन्हें समय से निमंत्रण भेजा जाएगा। नवाजुद्दीन ने भी कहा है कि उन्हें यह निमंत्रण स्वीकार करते हुए हर्ष होगा। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनकी भाई से बात हुई है। कस्बे की रामलीला कमेटी के बुलावे पर वह अपने कस्बे में रामलीला में अभिनय करने अवश्य आएंगे। 

विज्ञापन


बुढ़ाना के मूल निवासी नवाजुद्दीन 2016 में रामलीला के समय अपने घर बुढ़ाना आए हुए थे। उनकी इच्छा रामलीला में कोई भी रोल करने की थी। रामलीला कमेटी भी उन्हें रोल देने के लिए तैयार हो गई। कमेटी के प्रधान अरविंद गोयल, पदाधिकारी विनीत कात्यान, संगीत गर्ग के साथ नगर पंचायत के चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने भी अपनी सहमति दे दी। नवाजुद्दीन के रामलीला में मारीच का रोल अदा करने की चर्चा कस्बे और देहात क्षेत्र में फैल गई थी और लोग उनको स्टेज पर देखने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने रामलीला के कलाकारों के साथ अपनी रिहर्सल आरंभ कर दी थी। कार्यक्रम से एक दिन पहले कस्बा निवासी शिवसेना के पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने शिव सैनिकों की मीटिंग कर इसके विरोध की चेतावनी दे डाली थी। तब पुलिस प्रशासन ने रामलीला कमेटी वालों को नवाजुद्दीन से अभिनय न करवाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


विवाद और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवाजुद्दीन को इस अभिनय से मना करना पड़ा था। कमेटी के पदाधिकारियों के आग्रह के बाद भी नवाजुद्दीन राजी नहीं हुए। उन्होंने विनम्रता के साथ उस समय इंकार कर दिया था, लेकिन वादा किया था कि इस बार नहीं तो फिर कभी अभिनय अवश्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के प्रधान अरविंद गोयल व विनीत कात्यान ने बताया कि नवाजुद्दीन किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे इस वर्ष भी नहीं आ सकेंगे। कस्बे व देहात के लोग एक बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रामलीला के स्टेज पर देखना चाहते हैं। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी से मोबाइल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे नवाज भाई के साथ बनारस में है। वहां पर किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। फैजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई नवाजुद्दीन से वार्ता के बाद बताया कि उनकी भाई से बात हुई है। कस्बे की रामलीला कमेटी के बुलावे पर वे अपने कस्बे में रामलीला प्रदर्शन के दौरान अभिनय करने अवश्य आएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed