फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navvivaahita boli, saara parivaar jaanta hai

नवविवाहिता बोली, सारा परिवार जानता है शहजाद को  

Sat, 26 May 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
navvivaahita boli, saara parivaar jaanta hai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अपहृत नवविवाहिता की बरामदगी की खबर परीक्षितगढ़ में आग की तरफ फैली। उसके पिता, भाई और भाभी के साथ सैकड़ों लोग कचहरी में पहुंच गए। सबकी नजर पुलिस के पहरे में मौजूद नवविवाहिता पर थी। इस बीच भाभी उसे समझाने लगी तो वह चीखते हुए बोली कि सारा परिवार शहजाद के बारे में जानता है। वह उसके साथ ही रहेगी। 
विज्ञापन


समाज को क्या जवाब दूंगा
नवविवाहिता से पिता और भाभी ने बात करने का प्रयास किया। लेकिन वह पहले तो कुछ नहीं बोली। जिस पर बुजुर्ग पिता नम आंखों से बोला कि बेटी इज्जत खराब हो जाएगी। समाज को क्या जवाब दूंगा। तेरे भाई को गोली भी मार दी। इस पर वह खामोश हो गई। बढ़ला ग्राम प्रधानपति चीकू समेत कई लोग कोर्ट में पहुंचे। सबकी मंशा थी कि नवविवाहिता अपने परिजनों के पक्ष में बयान दे दे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को कचहरी को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मार्कशीट लेकर पहुंची 
नवविवाहिता के पास उसकी हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट थीं। उसने मार्कशीट दिखाते कहा कि वह बालिग है। महिला थाने में पुलिस के बयानों भी उसने शहजाद के साथ रहने की बात कही है। पुलिस ने बताया है कि  नवविवाहिता बीए पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले क्यों खामोश था परिवार 
पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता ने बताया कि वह शहजाद को करीब दस साल से जानती है। कभी परिवार ने उसको नहीं रोका। सब कुछ चलता रहा। लेकिन कभी परिवार ने जुबान नहीं खोली। पहले क्यों खामोश रहे। पुलिस ने जब पूछा कि जब शहजाद से शादी करनी थी कि क्यों दूसरे युवक से शादी की। जिस पर वह खामोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed