फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri Ashtami 2025: Kanya Pujan and Maa Mahagauri Worship in Shobhan and Shivvaas Yog

Navratri 2025: नवरात्र अष्टमी पर आज होगा कन्या पूजन, शोभन और शिववास योग में मां महागौरी की आराधना

Tue, 30 Sep 2025 08:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 30 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

Navratri Ashtami 2025: नवरात्र अष्टमी तिथि पर आज शोभन और शिववास योग में मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन होगा। अगले दिन नवमी पर शिववास और रवि योग का संयोग बनेगा, जिसे शुभ और पुण्यकारी माना गया है।

 

विज्ञापन
Navratri Ashtami 2025: Kanya Pujan and Maa Mahagauri Worship in Shobhan and Shivvaas Yog
नवरात्र अष्टमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Navratri Day 8 Ashtami 2025: नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ ही आश्विन की अष्टमी तिथि पर आज शोभन और शिववास योग में कन्या पूजन किया जाएगा। शोभन योग देर रात 01:03 बजे तक रहेगा और शिववास योग संध्याकाल से शुरू होगा।

विज्ञापन


इन शुभ योग में देवी मां की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगले दिन एक अक्तूबर को नवमी तिथि में शिववास और रवि योग का संयोग बन रहा है। यह दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए अत्यंत शुभ है। इस योग में किए गए कार्य दोगुना पुण्य प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

Navratri Ashtami 2025: Kanya Pujan and Maa Mahagauri Worship in Shobhan and Shivvaas Yog

अष्टमी और नवमी को कन्याओं का पूजन कर व्रत का पारण किया जाएगा। यही नहीं जो लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत नहीं रख पाते हैं, वे भी दुर्गाष्टमी का व्रत रखते हैं और कंजक पूजा करते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस पर्व पर माता दुर्गा की अष्टमी और नवमी पर विशेष पूजा होती है। घरों में परंपरा के अनुसार भी पूजन होता है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 

Navratri Ashtami 2025: Kanya Pujan and Maa Mahagauri Worship in Shobhan and Shivvaas Yog
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram
आज होगी मां के आठवें रूप महागौरी का पूजन
अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी का पूजन किया जाएगा। महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर आमंत्रित किया जाता है। सभी कन्याओं और बालक की पूजा करने के बाद उन्हें हल्वा, पूरी और चने का भोग दिया जाता है।

इसके अलावा उन्हें भेंट और उपहार देकर विदा किया जाता है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि कन्या पूजन के लिए दो साल से लेकर 10 साल तक की नौ कन्याओं और एक बालक को आमंत्रित करें। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि बालक को बटुक भैरव के रूप में पूजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed