फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navjit killed: the accused husband said poison, behind killing is the reason

नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति ने उगला जहर, हत्या के पीछे बताई ये वजह

Wed, 01 Nov 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Nov 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Navjit killed: the accused husband said poison, behind killing is the reason
पकड़ गया आरोपी मानव और कार में पड़ा नवजीत का शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत की हत्या के मुख्य आरोपी उसके पति मानव गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कस्टडी में मानव ने नवजीत के चरित्र पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या का कारण बताया। यह भी दावा किया कि नवजीत उसकी हत्या कराना चाहती थी। वहीं, नवजीत की बहन शैलप्रीत ने मानव के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मारने के बाद भी वह नवजीत को बदनाम कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बीती बृहस्पतिवार रात नवजीत की हत्या करने के बाद मानव दिल्ली भाग गया था। सोमवार सुबह वह अपने वकील से बात करने मेरठ आ रहा था। बिजली बंबा बाईपास के पास उसे पकड़ लिया गया। मीडिया के सामने पुलिस ने मानव को पेश कर घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


नवजीत ने की थी दूसरी शादी
बकौल पुलिस मानव ने पूछताछ में बताया कि सन 2004 में उसे नवजीत से प्यार हुआ था। घर वालों की मर्जी के खिलाफ उन्होंने शादी की। नवजीत उर्फ नवी की यह दूसरी शादी थी। पहले उसके घर वालों ने उसकी शादी जबरन अमृतसर में किसी पंजाबी परिवार में करा दी थी। लेकिन वह एक सप्ताह में ही भागकर मानव के पास आ गई। उन्होंने शादी कर ली और दोनों घर वालों से अलग मकान लेकर रहने लगे थे। लेकिन कुछ समय बाद ही संबंध बिगड़ने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : महिला टीचर की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारी गोली, पति पर हत्या का आरोप

दो साल पहले आई रिश्तों में दरार

Navjit killed: the accused husband said poison, behind killing is the reason
प्रेस वार्ता करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी सिटी के अनुसार मानव ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले चरित्र को लेकर उसके और नवजीत के संबंधों में दरार आ गई थी। उसने नवजीत के परिजनों को ये जानकारी दी। लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। वह उसी का साथ देते थे। इसको लेकर उन दोनों के बीच झगड़े होने लगे।

तभी बना लिया था मन
पुलिस के अनुसार मानव ने आरोप लगाया कि नवजीत उसे कई बदमाशों और बड़े लोगों का नाम लेकर धमकाती थी। दो महीने पहले मेरी कपडे़ की दुकान के बाहर एक कार चक्कर काटती रही। मेरा पीछा भी किया। उसे अंदेशा था कि नवजीत ने उसे मारने को बदमाश उसके पीछे लगाए हैं। तभी उसने नवजीत को मारने का मन बना लिया था। 23 अक्तूबर को उसने नवजीत को परतापुर फ्लाईओवर पर एक शख्स के साथ जाते देख लिया था तभी से वह उससे आगबबूला था।

पढ़ें : रात भर ड्राइविंग सीट पर पड़ा रहा खून से लथपथ शव

आपा खोया और बरसा दीं गोलियां
एसपी सिटी के अनुसार घटना वाले दिन मानव इंद्रानगर ब्रह्मपुरी में अपने दोस्त अचल के घर पर था। कई और दोस्त भी वहां थे। जब कार हटाने को लेकर नवजीत का उसके दोस्त प्रवीण से विवाद हुआ था तो वह सूचना पर वहां पहुंचा था। मानव का आरोप है कि नवजीत नशे में थी। उसे दोस्त से झगड़ता देख उसका गुस्सा और भड़क गया। उसने पिस्टल निकालकर नवजीत पर गोलियां बरसाते हुए पूरी मैगजीन खाली कर दी थी।  हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली।

हत्या के बाद भाग गया था दिल्ली
मानव के अनुसार गोलियां चलने पर उसके सभी दोस्त भाग गए थे। वह काफी देर तक नवजीत के पास रुका रहा। इसके बाद अपनी वैगनआर कार से मेट्रो प्लाजा गया। वहां अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर वहां से दिल्ली भाग गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed