फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher shot dead, love marriage... husband had been for two years

महिला टीचर की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारी गोली, पति पर हत्या का आरोप

Sun, 29 Oct 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Oct 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher shot dead, love marriage... husband had been for two years
कार में पड़ा शव और महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शुक्रवार सुबह एक महिला टीचर की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सहित लाश को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नवजीत गोयल के रूप में हुई है। जो स्कूल में टीचर है। महिला के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के मकान से चंद कदमों की दूरी पर कार में शव पड़ा मिला। जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


थाना बृह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज सुबह नवजीत गोयल (32) का शव वरना कार में पड़ा मिला। महिला दीवान पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। महिला की कनपटी, छाती और बाजू में तीन गोलिलां मारी गई। परिजनों का आरोप है कि महिला के पति मानव गोयल ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति आज सुबह किसी बहाने पत्नी को घर से बुलाकर ले गया और गोली मार दी। महिला अपने पति के दूसरे मकान में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और मेट्रो प्लाजा के पास से आरोपी की कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


नवजीत गोयल ने दस साल पहले मानव गोयल के साथ लव मैरिज की थी। दोनों के बीच करीब दो साल से अनबन चल रही थी यहां तक कि दोनों अलग-अलग रहते थे। शादी के बाद नवजीत को दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का हुआ था जो उसी के पास रहते थे। जांच में सामने आया कि मृत महिला का पति सट्टा खेलता था और वह आईपीएल के मैचों में भी सट्टा लगाता था। बताया गया कि वह इलाके का सट्टेबाज किंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed