फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navendra Nath becomes CEO of Cantt Board

नवेंद्र नाथ बने कैंट बोर्ड के सीईओ

Tue, 13 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Navendra Nath becomes CEO of Cantt Board
मेरठ। कैंट बोर्ड के नए सीईओ नवेंद्र नाथ बनाए गए हैं। नवेंद्र नाथ डिफेंस एस्टेट नार्दन कमांड जम्मू में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। इससे पहले वे मेरठ में वर्ष 2013 से 2016 तक डीईओ के पद पर रहे हैं। ऐसे में मेरठ के बारे में उनको अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन

वहीं, अब तक सीईओ रहे प्रसाद चव्हाण को डिफेंस एस्टेट साउथर्न कमांड पुणे का निदेशक बनाया गया है। प्रसाद चव्हाण का मेरठ में सीईओ के पद पर दो साल का कार्यकाल रहा। पिछले वर्ष कैंट में वसूली के प्वाइंट बढ़ाने के मामले में वे विवादों में रहे। लोगों ने खूब धरने प्रदर्शन किए। सारे सदस्यों से लेकर विधायक और सांसद तक ने विरोध जताया। उनके कार्यकाल के दौरान हाल ही में हाईकोर्ट ने यहां तक टिप्पणी कर दी थी कि जिस देश में कानून का राज चलता है वहां अफसर लोगों में दहशत फैला रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार भी 11 प्वाइंट पर निकाला है टेंडर
सीईओ ने इस बार भी 11 प्वाइंट पर टेंडर निकाल दिया था, जिसको लेकर विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। पीडब्ल्यूडी भी इस बारे में सीईओ को लिखकर दे चुका है कि उनकी सड़कों से वसूली बंद नहीं की गई तो वे रिपोर्ट दर्ज कराने को मजबूर होंगे। इसके बावजूद भी सोमवार तक 11 प्वाइंट पर टेंडर लिए गए हैं। हालांकि कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने विरोध में स्पष्ट कर दिया था कि टेंडर बिना बोर्ड में पास हुए नहीं छोड़ा जाएगा। अब देखना ये है कि नए सीईओ के कार्यभार संभालने से पहले तो इस मामले में कोई नया खेल नहीं हो जाएगा। वहीं, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि इस बार 11 प्वाइंट पर ठेका नहीं देने दिया जाएगा। डीएम की तरफ से भी उनके प्रतिनिधि के तौर पर पिछली बोर्ड बैठक में मौजूद रहे एडीएम सिटी ने भी साफ कर दिया था कि ठेके से दिल्ली रोड, मवाना-रुड़की रोड़ को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed