फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naveen Gupta arrives in support of landowner Gyanendra Chaudhary

मेरठ: भूमाफिया ज्ञानेंद्र चौधरी के समर्थन में आए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता

Tue, 24 Sep 2019 10:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Naveen Gupta arrives in support of landowner Gyanendra Chaudhary
ज्ञानेंद्र चौधरी का होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
पहले तेल के खेल में और अब भूमाफिया ज्ञानेंद्र चौधरी के पक्ष में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता आगे आए हैं। नवीन गुप्ता और रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल देव जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने होटल दोआब विलास को लेकर चल रही कार्रवाई का विरोध जताया। डीएम को दिए पत्र में कहा गया कि जिस नाले पर कब्जा हुआ है, वह नगर निगम का नहीं, बल्कि सिंचाई विभाग का है। जिस पर निर्माण की सिंचाई विभाग ने अनुमति दी थी।
विज्ञापन


होर्डिंग कारोबारी और सरकारी पाइप लाइन से तेल चोरी में चर्चा में आए ज्ञानेंद्र चौधरी के होटल दोआब विलास को लेकर प्रशासन की कार्रवाई इन दिनों चर्चा में है। एसडीएम सदर की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ज्ञानेंद्र चौधरी और उसके पार्टनर सचिन चौधरी को भूमाफिया भी घोषित कर दिया है। वहीं होटल दोआब विलास में सरकारी नाले की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल देव जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मिले। संयुक्त व्यापार संघ के लेटरपैड पर दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि होटल दोआब विलास पर दो से तीन दिन के अंदर ही इतनी बड़ी कार्रवाई करना किसी संदेह के घेरे में आता है।

जिस नाले को कब्जा करना बताया है वह नगर निगम का न होकर सिंचाई विभाग का नाला है। जिसके पक्का निर्माण करने की अनुमति सिंचाई विभाग द्वारा 13 जनवरी 2017 को दी गई थी। उसके आधार पर ही पक्का निर्माण कराया गया। वहीं एमडीए द्वारा भी मानचित्र स्वीकृत है। ऐसे में दोआब विलास पर कार्रवाई से पहले इसकी जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए।

अनुमति को हथियार बनाकर किया कब्जा
होटल दोआब विलास के लिए नाले पर पक्के निर्माण की अनुमति सिंचाई विभाग द्वारा दी गई है। इसे लेकर जहां सिंचाई विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं तो होटल मालिक ने इस अनुमति की आड़ में खेल कर दिया।

क्योंकि अनुमति 11 मीटर चौडे़ और 86 मीटर लंबे नाले के पक्के निर्माण की थी। लेकिन होटल मालिक ने नाले की चौड़ाई जोकि 11 मीटर थी, उसकी चौड़ाई लगभग आधा करते हुए कब्जा कर लिया। जो नगर निगम लेखपाल की रिपोर्ट ही नहीं बल्कि एसडीएम सदर की रिपोर्ट से भी स्पष्ट हो गया है।

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण
एमडीए द्वारा क्लब का मानचित्र स्वीकृत किया गया था। होटल के बाहर लगे बोर्ड पर भी क्लब ही लिखा है। लेकिन अंदर आलीशान होटल के साथ बैंक्वेट हॉल तैयार कर दिया गया है, जो स्वीकृत मानचित्र के पूरी तरह विपरीत है।

जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
दोआब विलास पर हो रही कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कुछ लोग मुझसे मिले थे। उनके पत्र पर एडीएम सिटी को जांच दे दी गई है। जल्दी ही उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी, जिस पर आगे की कार्रवाई तय कर दी जाएगी। -अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed