फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi police got back Rs 86,000 of cyber fraud money.

Meerut News: साइबर ठगी के 86 हजार रुपये नौचंदी पुलिस ने वापस दिलाए

Sat, 27 Sep 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:14 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी थाने की साइबर सेल ने अभिनव अग्रवाल के खाते में साइबर ठगी से गए 86 हजार रुपये वापस दिलाए। आरोपियों के बैंक खाते ब्लॉक कराकर धनराशि ट्रांसफर कराई गई। पुलिस की तत्परता से पीड़ित को राहत मिली।

विज्ञापन
Nauchandi police got back Rs 86,000 of cyber fraud money.

विस्तार

मेरठ। नौचंदी थाने की साइबर सेल ने पीड़ित अभिनव को ठगी के 86 हजार रुपये वापस करा दिए। अभिनव अग्रवाल ने थाने में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उनकी मां से साइबर अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का झांसा देकर ठगी की थी। शिकायत पर साइबर सेल में नियुक्त एसआई विकास कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल पायल शर्मा और कांस्टेबल जुबैर ने साइबर पोर्टल पर शिकायत अपलोड कर आरोपियों के बैंक खाते ब्लॉक कराए। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ट्रांजेक्शन विवरण के आधार पर बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि खाते में वापस ट्रांसफर करा दी। संवाद
विज्ञापन

-----
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
मेरठ। देहलीगेट थाना पुलिस ने महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोपी जयराज निवासी कंबोह गेट खैरनगर बनबटान को गिरफ्तार किया है। वह डीएन कॉलेज के बाहर महिलाओं फब्तियां कस रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ महिला दरोगा ओमलता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed