फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi: Come to my village on the banks of the Jamuna

नौचंदी: जमुना किनारे मेरो गांव सांवरे आए जइयो

Wed, 04 Jun 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi: Come to my village on the banks of the Jamuna
इकरार अहमद......नौचंदी पटेल मंडप में सांस्कृतिक लोक नृत्य के आयोजन में अपनी प्रस्तुति देते कलाक
मेरठ। ब्रज सांस्कृतिक लोकनृत्य नाइट का आयोजन प्रांतीय नौचंदी मेला पटेल मंडप में किया गया। आचार्य रामकृष्ण ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए गाइए गणपति जग वंदन गणेश वंदना गाई। मंच पर ब्रज की झलक दिख रही थी। ब्रज गोपी शिल्पी, प्रिया और अन्नू बनी। राधा जया किशोरी और ठाकुर जी बने सोनू। सभी कलाकारों से सामूहिक स्वर में ब्रज वंदन करते हुए कहा कि चारों धामों से निकाला ब्रज धाम, दर्शन कर लो जी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मध्य में जया किशोर, शिल्पी, रिया और अन्नू ने लोक गीत जमुना किनारे मेरो गांव सांवरे आए जइयो गीत तो हर तरफ जय श्रीकृष्ण और जय राधा रानी के स्वर गूंज उठे। सुखवीरा ने इस बीच नृत्य प्रस्तुत किया। चरुकुला नृत्य के बाद मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

ब्रज की प्रसिद्ध दान लीला को हरिओम बाबा ने प्रस्तुत किया। तू दैजा दधि कौ दान री मेरी प्यारी गुजरिया गीत को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस बीच सभी कलाकारों ने ब्रज की लठमार और फूलों की होली का सुंदर प्रदर्शन किया। आज बिरज में होरी रे रसिया गीत को सुनकर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया
- स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेला नौचंदी पटेल मंडप में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्राचार्य रेनू सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत इस्माईल नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। आई लव माई इंडिया पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित सामूहिक नृत्य और नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामुहिक लोक गीत प्रस्तुत किया गया। जलवा तेरा जलवा समूह गीत छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान किया। प्राचार्य रेनू ने सभी को धन्यवाद किया। छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान निशांत, आस्मा, इलियास, शहाना, नगमा, उल्विया प्रवीन, अलमास, अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed