Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Inter-District Junior Athletics Meet postponed

Meerut News: राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट स्थगित

Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
National Inter-District Junior Athletics Meet postponed
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम) 2026 को स्थगित कर दिया है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित वॉक्सन यूनिवर्सिटी में होनी थी। फेडरेशन ने पांच नवंबर को सर्कुलर जारी कर अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते प्रतियोगिता स्थगित करने की जानकारी दी है। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि एएफआई के कार्यवाहक सचिव जी. श्रीनिवास पटनायक की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया कि प्रतियोगिता की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, प्रतियोगिता स्थगित होने से संबंधित मुआवजे का भुगतान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ से भी काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed