फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National anthem will be played in temples, mosques and gurudwaras

मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में गूंजेगा राष्ट्रगान

Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
National anthem will be played in temples, mosques and gurudwaras
अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के 11वें आयोजन से शहर के लोग जुड़ते जा रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के उद्यमी, व्यापारी, धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि वह 15 अगस्त की सुबह 10 बजे चौराहों, बाजारों में एकत्र होकर सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेंगे, साथ ही लोगों को भी प्रेरित करेंगे। बाइक रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में राष्ट्रगान गूंजेगा।
विज्ञापन


ये भी रहे मौजूद
राजीव कुमार मित्तल, सरफराज सैफी, राकेश गौड़, सुरेंद्र छाबड़ा, निशांत अग्रवाल, स. राजवीर सिंह, सौरभ बंसल, सुभाष, गोपाल शर्मा विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद्, दिनेश भारद्वाज, अनिल जैन, हाजी शहराज रहमान, हाजी इरशाद कुरैशी, हाजी जुल्फिकार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन


मार्गों को सजाएंगे
15 अगस्त की सुबह 10 बजे चेंबर ऑफ कामर्स के सभी सदस्य राष्ट्रगान करेंगे। मार्ग को भी सजाया जाएगा। अभी से प्रचार किया जाएगा। - रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कामर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जोड़ेंगे
इस कार्यक्रम से पूरा शहर देश भक्ति में डूब जाता है। हम पहले से ही पूरा सहयोग देते आ रहे हैं। इस बार जनता से आह्वान करेंगे कि सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम में हिस्सा लें। - हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व महापौर

होर्डिंग लगाएं जाएंगे
बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत करेंगे। चौराहा सजावट और सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होंगे। होर्डिंग भी लगाएंगे। - रजनीश कौशल, महामंत्री ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसो.

बाइक रैली पर करेंगे पुष्प वर्षा
इस अभिनव आयोजन के लिए सभी को बधाई। होर्डिंग बैनर आदि लगाकर प्रचार करेंगे, बाजार सजाया जाएगा। बाइक रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे। - विपुल सिंहल, महामंत्री मंडप एसो.,
                   
कार्यक्रम का रहता है इंतजार
सभी को कार्यक्रम का इंतजार रहता है। पूरे सहयोग के साथ चौराहों को सजाएंगे और बाइक रैली में भी हिस्सा लेंगे। - डीके शर्मा, अध्यक्ष, बागपत रोड इंडस्ट्रियल एसो.

देशभक्ति की भावना बढ़ाई
इस कार्यक्रम ने देशभक्ति की भावना को बढ़ाया है। हम जिम्मेदारी के साथ पूरे आयोजन में सहयोग करेंगे। - मनीष प्रताप,
 
आयोजन के लिए बधाई
बाइक रैली से लेकर सामूहिक राष्ट्रगान तक में हिस्सा लेंगे। शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई। प्रचार में जुट जाएंगे, मेट्रो प्लाजा चौराहा पर साउंड लगाकर राष्ट्रगान करेंगे। - अरविंद गुप्ता मारवाड़ी

मंदिरों में साउंड सिस्टम लगाएंगे
बच्चा पार्क के आसपास के सभी मंदिरों में साउंड सिस्टम पर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे राष्ट्रगान कराया जाएगा। होर्डिंग लगाकर कार्यक्रम का प्रचार किया जाएगा। - मनोज अग्रवाल, दवा व्यापारी

हर स्तर पर सहयोग करेंगे
प्रचार के साथ हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। चौराहों को सजाने से लेकर बाइक रैली में भी सभी लोग अपना सहयोग करेंगे। - मनोज सिरोही

प्रचार कर करेंगे जागरूक
पूरे शहर में होर्डिंग और बैनर लगवाकर इस शानदार कार्यक्रम का प्रचार करेंगे। सभी से देशभक्ति कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। - अजीत शुक्ला

पूरा शहर जुड़ा है
देशभक्ति के इस शानदार कार्यक्रम से पूरा शहर जुड़ा है। हम अपने मंदिरों पर 15 अगस्त को सुबह दस बजे राष्ट्रगान गाएंगे। - मां नीलिमानंद महाराज, महामंडलेश्वर

करेंगे फूलों की बारिश
साउंड सिस्टम लगी वैन से कार्यक्रम का प्रचार कराया जाएगा और चौराहों को सजाकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। बाइक रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा। - गौरव शर्मा, ट्रांसपोर्ट्स

जन-जन का कार्यक्रम
अभियान ने देशभक्ति के इस पर्व को जन-जन का बना दिया है। हम सभी व्यापारी कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेंगे। - मदान जैन

चौराहे सजाएंगे
मां तुझे प्रणाम जैसे अभिनव कार्यक्रम की सफलता के लिए हम चौराहे सजवाएंगे और होर्डिंग लगवार प्रचार करेगी। - नरेश माहेश्वरी, महामंत्री शहर सराफा बाजार व्यापार एसो.

पहल को प्रणाम
देशभक्ति की इस शानदार पहल को प्रणाम करता हूं। इस कार्यक्रम में हम हर कदम पर साथ रहेंगे। जिम्मेदारी का निर्वाह किया जाएगा। - विजय आनंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद

राष्ट्रगान कराएंगे
शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनकी टीम राष्ट्रगान में हिस्सा लेगी। चौराहा भी सजाएंगे। - हसीन सैफी

साउंड सिस्टम लगवाएंगे
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। प्रचार के लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे। अपनी तरफ से साउंड सिस्टम भी लगवाएंगे। - दिनेश रस्तोगी, महामंत्री शहर सराफा नील गली एसो.

शानदार आयोजन है
मां तुझे प्रणाम् कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेंगे। शहर में जगह जगह होर्डिंग लगवाएंगे। देशभक्ति कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। - अमित अत्री, रोहटा रोड

प्रचार प्रसार करेंगे
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए होर्डिंग लगाकर प्रचार कराया जाएगा। मंदिर में साउंड सिस्टम पर राष्ट्रगान बजाएंगे। - नितिन, बालाजी मंदिर।

सजाएंगे बेगमपुल चौराहा
बेगमपुल चौराहा को सजाया जाएगा। पुष्प वर्षा करके बाइक रैली का स्वागत करेंगे। 15 अगस्त को सुबह दस बजे राष्ट्रगान गाया जाएगा। - स. नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

मस्जिदों में बजाएंगे देशभक्ति के गीत
देश भक्ति कार्यक्रम में हम सभी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। शहर की सभी मस्जिदों में जहां देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे वहीं सुबह दस बजे राष्ट्रगान बजाया जाएगा। - जैनुरराशीद्दीन, नायब शहर काजी


दाल मंडी में मंदिर सजाएंगे
देशभक्ति कार्यक्रम के तहत हम शहर दाल मंडी में मंदिर को सजाएंगे। देश भक्ति तरानों से मंदिर गूंजेगा। राष्ट्रगान बजाया जाएगा। - राधेश्याम अग्रवाल, अध्यक्ष शहर दाल मंडी।

सुपरटेक चौराहा सजाएंगे
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। सुपरटेक चौराहा को सजाया जाएगा। - अनिल पुंडीर, अध्यक्ष, ध्यान चंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया

आजादी का जश्न है
देशभक्ति कार्यक्रम में हम सहयोग करेंगे। बाजार सजाये जाएंगे। यह आजादी का जश्न है। - दिनेश भारद्वाज, अध्यक्ष, इंडियन बुलियन एसो.
 
तिरंगा सजाएंगे
साकेत के दोनों चौराहों पर सजावट कर ठीक 10 बजे राष्ट्रगान करेेंगे। पूरे इलाके में तिरंगे से सजावट करेंगे। - अंकुर जग्गी उद्यमी

रैली का स्वागत करेंगे
बागपत रोड से लेकर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल इस्टेट तक लाउडस्पीकर लगाएंगे। बाइक रैली का स्वागत भी करेंगे। - महान जैन, उद्यमी विश्वकर्मा एस्टेट बागपत रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed