फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National and international players honored in Meerut College

Meerut News: मेरठ कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
National and international players honored in Meerut College
मेरठ। प्रदेश के उच्च शिक्षा व कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि जिन्हें भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेडल मिलते हैं उन्हें समाज में रोल मॉडल बनना होगा। उन्हें युवाओं का पथ प्रदर्शक बनाकर प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने यह बातें शनिवार को मेरठ कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद पुरुस्कार वितरण व सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

मेरठ कालेज के मूट कोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन आधार स्तंभ भी बताए, जिनमें संस्कार, रोजगार एवं तकनीक शामिल हैं। इस मौके पर मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक गर्ग, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। विवेक गर्ग ने अभी तक 100 दिन के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में तीरंदाजी में ख्यातिलब्ध ओलंपियन सुमंगला शर्मा मौजूद रहीं। इसी तरह गोला फेंक प्रतियोगिता में एशियाई मेडलिस्ट प्रथम भारतीय महिला के रूप में किरण बालियान को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मेरठ कॉलेज के ललित कला विभाग में एक कला दीर्घा का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

53 खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में मेरठ कालेज की ओर से अंतर महाविद्यायल व विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रोफेसर वीरेंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिवर्ष 28 खेल प्रतियोगिता आयोजित होती है। इनमें से 18 खेल प्रतियोगिताओं में मेरठ कॉलेज ने अपना झंडा फहराया है। इस वर्ष मेरठ कॉलेज ने अंतर महाविद्यालय टीमों में 180 पुरुष एवं 87 महिला खिलाड़ी भेजे। 267 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 11 प्रतियोगिताओं में कालेज प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी, एथलीट पारुल, प्रियंका गोस्वामी भी मेरठ कालेज की छात्र रह चुकी हैं। शनिवार को कार्यक्रम में मौजूद रेसरल उत्तम राणा, तीरंदाजी में दानिश समेत 53 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उत्तर ने अभी हाल ही में बंगलुरू में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा दानिश ने तीरंदाजी में इंडियन राउंड में अखिल भारतीय महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है।

इस दौरान तीरंदाजी में रिजवान, शौर्य, एथलेटिक्स में सना, राहुल, बैडमिंटन में रोहित, क्रॉस कंट्री में कुशल कुमार, क्रिकेट में शालिनी, खुशी, दिव्यांश राजपूत, सिद्धार्थ, फुटबॉल में विक्की, अमित, दानिश, आकाश, अनुज, कबड्डी में उज्जवल, कराटे में निखिल, खो-खो में सूरज, अनमोल, हिमांशु, शूटिंग में मीनाक्षी, खुशबू, शारिक, ताइक्वांडो में समीर, अंकित, प्राची, रेसलिंग में विवेक, सौरभ राणा, वुशू में विशु, राहुल, विशाल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed