फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nasir open the secret of advocate murder

अधिवक्ता की हत्या का आज राज खोलेगा नासिर

Tue, 05 Nov 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
nasir open the secret of advocate murder
मेरठ। अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपी नासिर आज सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। इस आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही हत्या का कारण भी स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की 15 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नौशाद, जुबैर, ओंकार उर्फ अभिषेक, योगेश, फैजल और नारायण को जेल भेजा था। मुख्य आरोपी नासिर दिल्ली में खुद की गिरफ्तारी दिखाकर जेल गया था। इस केस के विवेचक एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने नासिर को तीन दिन के रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को सीजेएम अपूर्व सिंह की अदालत में अर्जी दी थी। जिसकी सुनवायी सोमवार को की गई।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी दीपक उनियाल ने अदालत को बताया कि यह एक गंभीर मामला है। अधिवक्ता की हत्या की गई है, जिसमें प्रयुक्त हथियार को बरामद कराने का आरोपी ने बयान दिया है। वहीं, आरोपी पक्ष ने इंकार करते झूठा फंसाने की बात कही। सीजेएम अपूर्व सिंह ने प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए आरोपी नासिर को मंगलवार सुबह दस बजे से सात घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। वहीं, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या में नासिर मुख्य आरोपी है। नासिर से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed