फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naseem was murdered to avenge the beating, the couple arrested

मेरठ: पिटाई का बदला लेने के लिए कराई थी नसीम की हत्या, दंपती गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नसीम और हिना के बीच प्रेम प्रसंग था। एक दिन उसने हिना से खूब मारपीट की। हिना ने यह बात दानिश को बताई जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Naseem was murdered to avenge the beating, the couple arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर निवासी नसीम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला नसीम की प्रेमिका थी। प्रेमी द्वारा मारपीट करने से क्षुब्ध प्रेमिका ने बदला लेने के लिए उसके ही दोस्त को उकसाया था। आरोपी युवक ने नसीम को कार में शराब पिलाकर नशे की हालत में अमरोहा में नहर में फेंककर हत्या करने की बात स्वीकारी है। हत्या के बाद नसीम की प्रेमिका और आरोपी युवक ने निकाह कर लिया था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरबिंद मोहन शर्मा ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला खटीकान निवासी मुर्तजा पुत्र इजहार ने अपने भाई नसीम की 16 मार्च, 2021 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन

 

मुखबिर से सूचना मिली कि नसीम की कस्बे श्यामपुर रोड निवासी उसके दोस्त दानिश पुत्र जहीर और हिना पुत्री जहीर निवासी बटला हाउस जामिया दिल्ली ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाईकोर्ट के आदेश के बाद कबाड़ी बाजार के बंद किए गए कोठे को सशर्त खोलने की अनुमति 

 

पूछताछ में बताया कि नसीम का हिना के साथ प्रेम प्रसंग था। दानिश का भी नसीम के पास आना-जाना था। एक दिन नसीम ने किसी बात पर हिना को बहुत मारा। यह बात हिना ने दानिश को बताई और उससे बदला लेने की बात कही। जिसके बाद उसने नसीम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

 

16 मार्च को दानिश ने कस्बा निवासी दोस्त मुजीब से उसकी सेंट्रो कार मंगवाई और उसके साथ कार में नसीम को बैठाकर श्यामपुर रोड पर शराब पिलाई। वह नसीम को कार से गजरौला ले गए। वहां भी उसे शराब पिलाई गई, जिससे वह बेसुध हो गया। दोनों ने नसीम को धनौरा मंडी के पास स्थित चुचैला बड़ी नहर में डाल दिया।
 

नसीम की हत्या के बाद दानिश और हिना ने निकाह कर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर दानिश को धनौरा मंडी थाने ले जाकर नसीम के कपडे़, अंगूठी और फोटो से मिलान कराया। इस मामले में पुलिस ने दानिश और हिना का चालान कर जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed