{"_id":"69527bdba9a5ed87260c34fd","slug":"narrate-incidents-from-the-childhood-pranks-of-kanha-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1066901-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कान्हा की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कान्हा की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए
विज्ञापन
- पंचमुखी हनुमान मंदिर लालकुर्ती में हुई श्रीमद्भागवत कथा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंचमुखी हनुमान मंदिर लालकुर्ती में श्रीमद्भागवत कथा हुई। कथा व्यास दुर्गेश महाराज ने कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। दुर्गेश महाराज ने बताया कि नटखट कन्हैया ने बाल्यकाल में अनेक चमत्कार दिखाए। पूतना ने जहर घुला दूध कन्हैया को पिलाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसका अंत कर दिया।
कथा में माखन चोरी की लीला के प्रसंग ने सभी को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने बताया कि माखन चोरी की शिकायत गोपियों ने यशोदा मैया से की। मैया ने कृष्ण को ओखल से बांध दिया। कृष्ण आगे बढ़े तो ओखल दो पेड़ों में फंस गई। दोनों वृक्ष टूट गए।
माखन लीला में यशोदा मैया को भगवान कृष्ण ने ब्रह्मांड के दर्शन कराए। कथा में पूजन विनोद उपाध्याय, संजीव शर्मा, वर्षा शर्मा, लोकेश वर्मा ने किया। ज्योति प्रचंड का सौभाग्य उदय सिंघल को प्राप्त हुआ। प्रसाद वितरण पिंकी छोले भटूरे ने किया। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, हरिनारायण दीक्षित, कविता आचार्य, सुमन दीदी, नीलम, नैना, रिंकी, सूरज, राकेश सिंह, ब्रज रानी सिंह रहीं।