{"_id":"67367b9fced978e5040cb084","slug":"nandishwardweep-is-a-unique-supernatural-island-bharat-bhushan-maharaj-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102369-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीश्वरद्वीप अद्वितीय आलौकिक द्वीप : भारत भूषण महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदीश्वरद्वीप अद्वितीय आलौकिक द्वीप : भारत भूषण महाराज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में शांतिनाथ जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र विधान में जाप अनुष्ठान व मुख्य वेदी में अभिषेक के उपरांत विधान स्थल पर अभिषेक व शांतिधारा की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य शुभचंद्र जैन, श्रेणिक जैन, हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ।
विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने सभी का मंगल तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत किया। नित्य-नियम पूजन, नंदीश्वर पंचमेरू के साथ मांंडले पर 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव एवं विशाल मेले का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें प्रातः 11 बजे भव्य रथयात्रा मंदिर से चलकर प्रथम निशियां पांडुकशिला पर जाएगी। जहां पर भगवान शांतिनाथ के प्राचीन चरण चिह्न एवं चरण छत्री है, जिनकी वंदना करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।
आचार्य भारत भूषण महाराज ने नंदीश्वरद्वीप की महिमा बताते हुए कहा कि नंदीश्वरद्वीप एक अद्वितीय आलौकिक द्वीप है। कई द्वीप और समुंद्र के चारों ओर से घिरा हुआ आठवां द्वीप है। इस द्वीप में साक्षात देव, जिनेंद्र भगवान की पूजन करने से अष्टान्हिका महापर्व में पहुंचते हैं। नंदीश्वरद्वीप में मनुष्य और विद्याधर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा आगम में वर्णन है।
विज्ञापन
सायंकालीन संगीतमय महाआरती में क्रमश: 48 दीपकों द्वारा भक्तामर का पाठ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कार श्रेविक जैन, रेणू जैन, हिमांशु जैन, मिताली जैन, विहा, व्योम, हिना जैन द्वारा वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, अभय कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाप्रबंधक मुकेश जैन, अशोक जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।