फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of the woman deteriorated due to labor pain in Vande Bharat

संशोधित... वंदे भारत में प्रसव पीड़ा से बिगड़ी महिला की हालत

Mon, 11 Aug 2025 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The condition of the woman deteriorated due to labor pain in Vande Bharat
दौराला - नमो ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी दौराला में महिला को कराया गया भर्ती। स्रोत : चिक
- दौराला स्टेशन पर ट्रेन रोककर सीएचसी दौराला में महिला को कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन में मंगलवार रात अचानक देवबंद निवासी महिला भारती को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की तबीयत बिगड़ते देख ट्रेन को दौराला स्टेशन पर रोकना पड़ा। महिला को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार शाम 4:25 बजे दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में देवबंद निवासी भारती अपने पति सोनू के साथ सवार थी। सोनू के अनुसार वह रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था। रास्ते में अचानक भारती को प्रसव पीड़ा होने लगी। तबीयत बिगड़ते देख ट्रेन को दौराला स्टेशन पर रोकना पड़ा और 102 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी दौराला पहुंची। डॉ. ज्योति ने बताया कि अभी डिलीवरी नहीं हुई है। महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। सही समय पर महिला को भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed