फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat Ki Speed: Reach Anand Vihar from Meerut in 40 minutes, save time along with convenience

नमो भारत की रफ्तार: 40 मिनट में मेरठ से पहुंचे आनंद विहार, सुविधा के साथ समय की भी बचत

Mon, 06 Jan 2025 01:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 06 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

मेरठ से आनंद विहार जाना अब मिनटों का खेल होगा। रविवार को मेरठ से दिल्ली का सफर करने वाले लोग मात्र 40 मिनट में आनंद विहार पहुंच गए। इस ट्रेन के आनंद विहार तक संचालन से तकरीबन 50 हजार लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Namo Bharat Ki Speed: Reach Anand Vihar from Meerut in 40 minutes, save time along with convenience
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार व न्यू अशोक नगर दिल्ली और नोएडा जाने-आने वाले यात्रियों को रविवार को रफ्तार और सुविधा भरे सफर की सौगात मिली। मेरठ साउथ से दिल्ली तक नमो भारत रैपिड रेल से सुहाना सफर लगभग 40 मिनट में तय किया गया, जबकि बस से यह सफर तय करने में लगभग डेढ़ घंटा लगता है। खास बात यह है कि यात्री अगर नमो भारत मोबाइल एप का इस्तेमाल करें तो बस के किराये की तुलना में उनकी जेब पर भी अधिक असर नहीं पड़ेगा।  
विज्ञापन


मेरठ से दिल्ली व नोएडा के लिए करीब पचास हजार लोग ट्रेन, बस और अन्य वाहनों से जाते और आते हैं। अब इन यात्रियों को मेरठ साउथ से आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और नोएडा तक पहुंचने का विकल्प मिल गया है। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का किराया 150 रुपये है। प्रीमियम कोच का किराया 230 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

 

नोएडा डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज राजेश कुमार त्यागी बताते हैं कि रोजाना बसें 93 फेरे नोएडा-मेरठ और आनंद विहार के लिए 70 फेरे चक्कर लगाती हैं। वहीं, दिल्ली में नमो भारत स्टेशन का गेट नंबर-1 न्यू अशोक नगर की तरफ   बनाया गया है। 

 

मेट्रो का भी तेजी से चल रहा काम
मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। 

अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। ओएचई का काम तेजी से चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक आखिरी चरण में पहुंच गया है। ऐसे में जल्द ही यहां नमो भारत का संचालन शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed