फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat completes 20 million commuter trips in two years, train to run to Modipuram soon

Meerut News: नमो भारत ने दो वर्ष में पूरी की दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप, शीघ्र दौड़ेगी मोदीपुरम तक ट्रेन

Sat, 13 Dec 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat completes 20 million commuter trips in two years, train to run to Modipuram soon
मेरठ। नमो भारत ने परिचालन के दो साल के भीतर दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा समय दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 11 स्टेशनों के साथ 55 किमी के खंड पर नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के सेक्शन के परिचालित होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का केंद्र मेरठ शहर के केंद्र तक जुड़ जाएगा। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर ही मेरठ मेट्रो की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे लोगों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भविष्य में 10 मिनट से घटाकर 3 मिनट करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 11 स्टेशनों के साथ 55 किमी का खंड जनता के लिए परिचालित है। इससे दैनिक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर ही मेरठ मेट्रो की भी सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि लोगों के लिए यात्रा और भी आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीती 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था। वर्ष 2024 के अंत तक नौ स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किमी का खंड जनता के लिए खोला गया। जनवरी 2025 में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक दिल्ली सेक्शन में 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों के हजारों लोग इसमें सफर करने लगे। नमो भारत में दैनिक यात्रियों की सबसे अधिक संख्या 81,550 दर्ज की गई है। वर्तमान में औसतन 55000- 60,000 लोग रोज़ाना नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं। जल्द ही पूरे कॉरिडोर के परिचालन के साथ यह रोजाना लाखों यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed