फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Names of Mandal Presidents will be sealed in Lucknow on 22nd December

Meerut News: 22 दिसंबर को लखनऊ में लगेगी मंडल अध्यक्षों के नामों पर मुहर

Sat, 21 Dec 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Names of Mandal Presidents will be sealed in Lucknow on 22nd December
मेरठ। मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित करना भाजपा नेतृत्व के गले की फांस बन गया है। मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। 22 दिसंबर को लखनऊ की बैठक में मंडल अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। 26 दिसंबर को लखनऊ में जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला होगी।
विज्ञापन

भाजपा की जिला इकाई में 20 और महानगर इकाई में 16 मंडल अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी अब मंडल अध्यक्षों के नाम फाइनल कराने में जुटे हैं। 22 दिसंबर को लखनऊ में सभी जिला चुनाव अधिकारी और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में ही मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर से सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पहला दावेदार मंडल अध्यक्ष व दूसरा बनेगा जिला प्रतिनिधि
भेजे गए पैनल में से पहले व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष और दूसरे व्यक्ति को जिला प्रतिनिधि बनाया जाएगा। इस बार भाजपा ने जिला प्रतिनिधि के लिए अलग से नामांकन प्रक्रिया नहीं कराई है। इसलिए मंडल अध्यक्षों के पैनल से ही जिला प्रतिनिधि चुनाव जाएगा। मतदान होने की स्थिति में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव में मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ही वोट डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर से शुरू होगी महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया
26 दिसंबर को लखनऊ में जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया होगी और एक ही दिन पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी।
जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के दावेदार
महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पवन मित्तल, कमलदत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी, हर्ष गोयल, महेश बाली, पीयूष शास्त्री, नरेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, जयकरण गुप्ता, परमात्मा शरण कंसल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि के नाम चल रहे हैं। जिला इकाई में अध्यक्ष शिवकुमार राणा के साथ ही अजीत चौधरी, विनोद चौधरी, हरीश चौधरी, नरेश त्यागी एडवोकेट, इंद्रपाल बजरंगी, समीर चौहान आदि दावेदार हैं।

उम्र सीमा से टूटी नेताओं की उम्मीद
मंडल अध्यक्ष के लिए 35-45 वर्ष और जिलाध्यक्ष के लिए 45-60 वर्ष आयु तय की है। इससे आयु सीमा को पार करने वाले नेताओं की उम्मीदों पर तुषारापात हो गया है। उम्र सीमा तय होने से अधिक उम्र के नेता इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। वे उम्र सीमा को हटाने के लिए पार्टी नेतृत्व से संपर्क साध रहे हैं। उम्र सीमा तय होने से युवा नेता खासे खुश हैं। उनका कहना है कि पार्टी को उम्रदराज नेताओं की बजाय अब युवाओं को नेतृत्व देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed