{"_id":"67705431a95e5c350f012e18","slug":"names-of-contenders-for-district-president-and-metropolitan-president-submitted-to-the-minister-in-charge-meerut-news-c-72-1-mct1004-126730-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रभारी मंत्री को सौंपे जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के दावेदारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रभारी मंत्री को सौंपे जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के दावेदारों के नाम
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा अपने संगठन चुनाव समय सीमा में कराने में नाकाम हो गई है। मंडल अध्यक्षों के बाद अब महानगर व जिलाध्यक्ष के चुनाव भी पिछड़ गए हैं। पिछले दिनों मेरठ आए प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला और महानगर इकाई की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रभारी मंत्री को अपनी-अपनी पसंद के दावेदारों के नाम सौंपे।
जनपद के प्रभारी मंत्री व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह लगातार मेरठ का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी संगठन के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक हो रही है। सर्किट हाउस में दो दिन पहले हुई बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने अपनी-अपनी पसंद के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम सौंपे। भाजपा जिला इकाई की कोर कमेटी में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम, सिवालखास विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, हस्तिनापुर विधायक व राज्य मंत्री दिनेश खटीक, किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हरेंद्र जाटव, इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा आदि शामिल है। इसी तरह से मेरठ महानगर की कोर कमेटी में क्षेत्रीय पदाधिकारी विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ शहर सीट के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक व राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल हैं। कोर कमेटी के सदस्यों ने अपनी-अपनी पसंद के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के दावेदारों के नाम प्रभारी मंत्री को सौंपे। प्रभारी मंत्री ने पहले तो एक-एक दावेदार के नाम ही देने को कहा, लेकिन कोर कमेटी के सदस्यों ने तीन-तीन दावेदारों के नाम दिए।
जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में अति पिछड़ा समाज सेे हरवीर पाल, इंद्रपाल बजरंगी, क्षत्रिय समाज से जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, समीर चौहान, जाट समाज से अजित चौधरी, हरीश चौधरी, विनोद चौधरी, जितेंद्र सतवाई, त्यागी समाज से एडवोकेट नरेश त्यागी, योगेश त्यागी, गुर्जर समाज से देवेंद्र गुर्जर, अंकुर मुखिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष पद के लिए वैश्य समाज से विवेक रस्तोगी, हर्ष गोयल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, ब्राह्मण समाज से कमलदत्त शर्मा, गजेंद्र शर्मा, पंजाबी ब्राह्मण समाज से महेश बाली, ओबीसी कोटे से नरेंद्र उपाध्याय आदि शामिल हैं।