{"_id":"6a0f2b29c83a3e347d0c10f0","slug":"named-father-in-law-arrested-for-poisoning-married-woman-to-death-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112406-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोपी नामजद ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोपी नामजद ससुर गिरफ्तार
Thu, 21 May 2026 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 May 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
मवाना। रामबाग निवासी विवाहिता नवीशा को जहर देकर मारने के आरोप में नामजद ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में पति अनमोल, सास किरण व ससुर मुकेश को नामजद करते हुए आरोप लगाया था कि उसकी बेटी नवीशा को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि नवीशा के ससुर मुकेश खेड़ा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। नामजद पति अनमोल और सास किरण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। दो दिन पहले ही इस मामले में राज्यमंत्री दिनेश खटीक नवीशा के परिवार से मिले थे और उनको न्याय दिलाने और आरोपी ससुर की भी शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।