{"_id":"6547fff0c901c8b40008aae7","slug":"named-among-gangsters-accused-of-cow-slaughter-and-making-illegal-weapons-meerut-news-c-72-1-smrt1021-8058-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशी और अवैध हथियार बनाने के आरोपी गैंगस्टर में नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशी और अवैध हथियार बनाने के आरोपी गैंगस्टर में नामजद
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने गोकशी व अवैध हथियार बनाने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों मामलों में तीन-तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
देहलीगेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की ओर से लिसाड़ीगेट के सद्दीकनगर निवासी जाहिद, खैरनगर निवासी अनस और पप्पू उर्फ शाहनवाज के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि तीनों आरोपी आर्थिक लाभ के लिए गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ कोई रिपोर्ट लिखाने और गवाही देने का साहस नहीं कर पाता। आरोपियों पर विभिन्न थानों में गोकशी सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आशियाना कॉलोनी निवासी मोहम्मद राशिद, ऊंचा सद्दीकनगर निवासी आस मोहम्मद और आमिर के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इन तीनों के खिलाफ अवैध हथियार बनाकर बेचने का मुकदमा दर्ज है। संवाद