फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namami Gange construction work has blocked the water supply of Kali River and drains have overflowed.

Meerut News: नमामि गंगे के निर्माण कार्यों से रुका काली नदी का पानी, नाले ओवरफ्लो

Sun, 07 Jun 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Namami Gange construction work has blocked the water supply of Kali River and drains have overflowed.
शहर के नाले ओवरफ्लो होने पर कमालपुर काली नदी पर पहुंचे महापौर और निगम के अधिकारी
शहर के ओडियन और आबू सहित कई नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। इससे नालों के पास की कॉलोनियों और मोहल्लों में जलभराव की गंभीर स्थिति है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम अधिकारियों के साथ स्थिति का मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कमालपुर स्थित काली नदी के पास बने 220 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। काली नदी में पानी कम पहुंचने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नमामि गंगे योजना के अधिकारियों को नदी में बने अवरोध हटाने के निर्देश दिए। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भूमिया पुल सहित कई कॉलोनियों में गंदे पानी के भराव पर हंगामा किया था। महापौर ने सूरजकुंड स्थित अपने कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के निर्माण कार्यों से नदी का पानी रुका हुआ है। इस लापरवाही से नाले ओवरफ्लो हुए और जलभराव के हालात बने। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर निगम और नमामि गंगे परियोजना के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधा देना है। इन कार्यों से नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। जल निकासी बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



220 एमएलडी परियोजना का महत्व

महापौर ने 220 एमएलडी क्षमता वाली नमामि गंगे परियोजना के महत्व को रेखांकित किया। यह मेरठ की सीवेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके पूरा होने पर शहर का गंदा पानी उपचारित होकर नदियों में जाएगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण होगा और स्वच्छता में सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता (निर्माण) प्रमोद कुमार, नमामि गंगे परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजीत कटियार, अधिशासी अभियंता मोहित विक्रम सिंह, अवर अभियंता विवेक शर्मा समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शहर के नाले ओवरफ्लो होने पर कमालपुर काली नदी पर पहुंचे महापौर और निगम के अधिकारी

शहर के नाले ओवरफ्लो होने पर कमालपुर काली नदी पर पहुंचे महापौर और निगम के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed