फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagma boleen, bhajpa ke bahkave me mat ana, nahin to phir se jhoothe vaade milenge

नगमा बोलीं, भाजपा के बहकावे में मत आना, नहीं तो फिर से झूठे वादे मिलेंगे

Fri, 10 Feb 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
nagma boleen, bhajpa ke bahkave me mat ana, nahin to phir se jhoothe vaade milenge
भाषण देती अभिनेत्री नगमा

सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप उज्ज्वल के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने बृहस्पतिवार को रटौल में सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल खोखले वादे करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने जनता से हजारों वादे किए थे, लेकिन अभी तक एक भी पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं बल्क‌ि उन्होंने यह भी कहा क‌ि भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। आगे कहा क‌ि बीजेपी ने किसानों के ल‌िए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों का लोन माफ किया गया था और किसानों का पूरा ध्यान रखा गया था। 

विज्ञापन


अभिनेत्री नगमा ने कहा क‌ि जो गलती आपने लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से 73 सीट दिलाकर की, उसे अब विधानसभा चुनाव में मत दोहराना नहीं तो विकास के नाम पर केवल झूठे वादे ही मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस बार सपा-कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नगमा ने कहा, गठबंधन की सरकार बनने पर हर क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और किसानों को पूरी राहत दी जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed