फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat takes strict action against waterlogging caused by dairy water, issues notices to 10 operators

Meerut News: डेयरी के पानी से जलभराव पर सख्त हुई नगर पंचायत, 10 संचालकों को नोटिस जारी

Mon, 01 Jun 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat takes strict action against waterlogging caused by dairy water, issues notices to 10 operators
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में डेयरियों से निकलने वाले पानी के कारण सड़क पर हो रहे जलभराव को लेकर नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने संबंधित डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आर्थिक दंड के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
कस्बा खिवाई के करनावल-खिवाई मार्ग पर डेयरियों से निकलने वाला पानी लंबे समय से सड़क पर बह रहा है। इससे मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पंचायत से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की थी। शिकायतों के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि कुछ डेयरी संचालक अपशिष्ट पानी को सीधे सड़क और नालियों में छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने इदरीश, मंजूर, हसमत, हसरत पुत्रगण रफीक, इसरार, इकबाल, हनीफ, शाहरुख, मुस्तफा और जमीदार को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी हरि नारायण ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नोटिस के बावजूद सड़क पर पानी बहाना जारी रहा तो संबंधित लोगों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed