{"_id":"609069818ebc3e6a2a407ddd","slug":"nagar-nigam-up-chunav-today-meerut-news-mrt536974081","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम वार्ड 59 उपचुनाव में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम वार्ड 59 उपचुनाव में मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम वार्ड 59 उपचुनाव में मतदान आज
मेरठ। नगर निगम वार्ड नंबर 59 के लिए होने वाले उपचुनाव में आज मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। पांच मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। नगर निगम ने बूथों पर बेरिकेडिंग और पानी आदि की व्यवस्था कराई गई। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।
नगर निगम का वार्ड नंबर 59 पार्षद कन्हैया कुमार के निधन से करीब डेढ़ साल से खाली चल रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देेश पर यहां मंगलवार को मतदान होना है। निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए पांच मतदान स्थल बनाए गए हैं। वोट ईवीएम से डाले जाएंगे। ईवीएम में चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न पहले ही फीड किए जा चुके हैं। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान स्थलों पर पहुंच गई।
ये हैं मतदान स्थल और बूथ
- रामसहाय इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 1
- रामसहाय इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 2
- रामसहाय इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 3
- रोहित बाल विहार जूनियर हाईस्कूल कक्ष संख्या 1
- रोहित बाल विहार जूनियर हाईस्कूल कक्ष संख्या 3
- कार्यालय उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मंदिर वाली गली पंचशील कॉलोनी कक्ष संख्या 1
- हैप्पी वैली स्कूल फूलबाग कॉलोनी कक्ष संख्या 1
- हैप्पी वैली स्कूल फूलबाग कॉलोनी कक्ष संख्या 2
- फ्लोरा डेल्स स्कूल चित्रकूट मुरारीपुरम कक्ष संख्या 1
- फ्लोरा डेल्स स्कूल चित्रकूट मुरारीपुरम कक्ष संख्या 2
तीन प्रत्याशी है मैदान में
उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में है। इसमें दिवंगत पार्षद कन्हैया कुमार रस्तोगी का पुत्र शुभम रस्तोगी भाजपा से चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस से अरुण कौशिक मैदान में हैं तो वहीं पीयूष त्यागी निर्दलीय चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल का कराया जाएगा पालन
निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान कोविड 19 प्रोटोकाल का पूरा पालन कराया जाएगा। मास्क के साथ आने वाले मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। मतदान स्थल के गेट पर ही मतदाताओं का तापमान चेक कराने के साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।