{"_id":"696d7cb8a91d071a660f6596","slug":"nagar-kirtan-was-taken-out-gatka-team-performed-thrilling-stunts-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1085194-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर कीर्तन निकाला, गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर कीर्तन निकाला, गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए
विज्ञापन
अमर उजाला...गुरूद्वारा माता सीता से निकाले गये नगर कीर्तन में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
मेरठ। गुरुद्वारा सीता माता से संत रविदास जयंती को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। संचालन अमरजीत सिंह और रणजीत सिंह जस्सल ने किया। नगर कीर्तन में देवेंद्र जीत सिंह और बीबी इंदू सेठी ने पंच प्यारों को सरोपा भेंटकर अरदास कराई। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने गुरु का गुणगान किया। गतका दल के सदस्यों ने रोमांचक करतब दिखाए।
नगर कीर्तन में खालसायी दल के साथ ही अकाल पूरख की फौज भी शामिल रही। पंज निशान साहिब लेकर बच्चे भी शामिल हुए। बाबा दीप सिंह शस्त्र विद्या दल ने कृपाल, लाठी, तलवार, चक्र आदि से रोमांचक करतब दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। खालसायी पोषाक में बच्चों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस दौरान शबद कीर्तन जत्था, भाई मरदाना कीर्तनी जत्था और स्त्री सत्संग जत्था ने कीर्तन कर निहाल किया। कंकरखेड़ा और प्रह्लादनगर के जत्थे ने भी गुरु की महिमा का गुणगान किया।
कीर्तन में रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु हरिराय के जीवन से महत्वपूर्ण बातें बताईं। युवाओं ने झाडू सेवा भी दी। छावनी के विभिन्न बाजारों से होकर लालकुर्ती गुरुद्वारा कलगीघर पर नगर कीर्तन संपन्न हुआ। इस अवसर पर करमन जीत सिंह, धीरज, अमर जीत सिंह सेठी, नरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, मनमोहन सिंह, इंद्रप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- --
पूर्णमति मां के सानिध्य में हुआ पूजा अनुष्ठान
मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी दिगंबर जैन मंदिर में मां पूर्णमति की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मां द्वारा रचित ण्मोकार बीजाक्षर विधान आरंभ हुआ। भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजा की गई। कार्यक्रम में पूर्णमति माता ने विवाह, सिल्वर जुबली, गोल्डन जुबली आदि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वयं को पहचाना जरूरी है। विधान, ध्यान, दान और स्वाध्यान को लोग भूलते जा रहे हैं। पूजन अनुष्ठान में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्यूरो